Site icon Dainik Savera Times

सुजानपुर प्राकृतिक जल स्त्रोत नौण के आए अच्छे दिन, मुरम्मत कार्य शुरू

सुजानपुर: स्थानीय वार्ड नंबर 2 के ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्त्रोत नौण के अच्छे दिन आ गए हैं। प्राचीन जल स्त्रोत की मुरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। भारत सरकार ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों एवं प्राकृतिक प्राचीन धरोहरों को सहेजने के लिए लिए बजट का प्रावधान किया है।

शुरुआती तौर पर इसके ऊपर 10 लाख रु पए खर्च किए जाएंगे। गुरु वार से इस प्राकृतिक जल स्त्रोत के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। प्राकृतिक जल स्त्रोत को सुंदर और स्वच्छ बनाने के बाद इसके रास्ते को भी टाइल युक्त बनाया जाएगा। ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्त्रोत की दुर्दशा बीते कई वर्षों से हो रही थी।

वर्तमान पार्षद जो वर्तमान में नगर परिषद की अध्यक्ष हैं शकुंतला देवी ने इसकी मुरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ करवा दिया है। पूर्व पार्षद सरवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की सरकार ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सहेजने के लिए करोड़ों रु पए का प्रावधान रखा है, जिसके चलते नगर परिषद सुजानपुर में भी बजट आया है इस बजट को ऐतिहासिक जल स्त्रोत के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा।

10 लाख रु पए इसकी मुरम्मत और सौंदर्य करने पर खर्च होगा इसके अलावा जल्द ही 10 लाख रु पए और इसके मुख्य रास्ते को पेवर टाइल युक्त बनाने पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ऐतिहासिक नौण के पानी के लेवल को बढ़ाया जा रहा है अगर यह पूरी तरह सही रहता है तो पानी लेवल को बढ़ाकर इस नौण को पूरी तरह से ग्रिल करके पानी को बाहर पाइप के सहारे से निकाला जाएगा जिससे पेजल पीने वालों को शुद्ध जल मिलेगा और नहाने और कपड़े धोने वालों को भी यहां इस पानी की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version