Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुशासन दिवस, वीर बाल दिवस, BJP समर्थित पार्षदों प्रशिक्षण वर्ग तिथि तय: बिंदल

December 22, 2023

सुशासन दिवस, वीर बाल दिवस, BJP समर्थित पार्षदों प्रशिक्षण वर्ग तिथि तय: बिंदल

शिमला (गजेंद्र) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना है। भारतीय जनता पार्टी हर मंडल पर कवि गोष्ठी/सेवा कार्य/फल वितरण/चर्चा संगोष्ठियां आयोजित करेगी।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इस शताब्दी के महानतम नेताओं में शामिल है। इन्होनें भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिमाचल प्रदेश के लिए उनका योगदान सर्वविदित है और उनको हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

26 दिसम्बर देशभर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के चारों पुत्रों के बलिदान को समर्पित यह बाल दिवस पूरे भारत को त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू तेग बहादुर जी, गुरू गोविन्द सिंह जी, साहिबजादे अजित सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के त्याग को, बलिदान को स्मरण कराएगा जिनके बलिदानों के कारण आज हिन्द इस रूप में विद्यमान है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी स्थान-स्थान पर वीर बाल दिवस मनाएगी।

28 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक शिमला में सम्पन्न होगी।

29 दिसम्बर को प्रदेश के सभी भाजपा समर्थित पार्षदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बद्दी (सोलन) में सम्पन्न होगा।

31 दिसम्बर को प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर नरेन्द्र भाई मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा।

इस प्रकार राष्ट्रीय विचारों का प्रवाह तेज करते हुए भाजपा संगठन को लगातार मजबूत करने का काम जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें