Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिमहेश श्रद्धालुओं के लिए खुसखबरी, रविवार से हैली टैक्सी सेवा होगी शुरू

September 2, 2023

मणिमहेश श्रद्धालुओं के लिए खुसखबरी, रविवार से हैली टैक्सी सेवा होगी शुरू

भरमौर(महिंद्र पटियाल): विश्व -विख्यात पवित्र मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को रविवार सुबह से हैली टैक्सी सेवा की सौगात मिलने वाली है थंवी एवेशन प्राईवेट कंपनी के प्रबंधक कृष्णा कुमार से बातचीत करने पर उन्होंने बताया की शनिवार को हैलीटैक्सी सेवा संबंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है व‌ रविवार सुबह 6 बजे से देश -विदेश के श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिलने वाला है उन्होंने बताया के श्रद्धालु ओललाईन बुकिंग के माध्यम से इस सेवा का लाभ ले सकते हैं व उन्होंने बताया की इस समय उनके पास एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध है।

भरमाणी माता मंदिर के मार्ग पर जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए दंदवा -भरमाणी नए मार्ग को जल्द ही शुरू कर दिया जाऐगा यह जानकारी लोक निर्माण विभाग डिवीजन भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने दी।

इसके अलावा चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में डोडा- भद्रवाह की छंडिया पंहुचने शुरू हो गई है पूरा भरमौर शिव के जयकारों से गूंज रहा है। देश -विदेश के शिव भक्त भरमौर पंहुचना शुरू हो गए हैं जिससे भरमाणी माता मंदिर, चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों व मणिमहेश कैलाश धाम में भी रौनक लौटी है।

भरमौर में इस समय मौसम काफी सुहाना है जो की शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है,

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें