Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्ज पर कर्ज ले रही सरकार और विकास ठप : राजीव बिंदल

October 14, 2023

कर्ज पर कर्ज ले रही सरकार और विकास ठप : राजीव बिंदल

शिमला (गजेंद्र) : वर्तमान कांग्रेस की सरकार को सत्ता में आए लगभग 10 महीने हुए हैं और लगभग 10 हजार करोड़ रू का कर्ज सरकार ले चुकी है। डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि विगत 10 महीने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगभग 1500 संस्थान इस नाम पर बंद कर दिए कि सरकार के पास इन संस्थानों को चलाने का पैसा नहीं है। विगत 10 महीनों में हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया, इस नाम पर कि उनके पास उन्हें देने के लिए तनख्वाह नहीं है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कुल्हड़ पिज़्ज़ा के बाद अब ब्लॉगर Karmita Kaur का MMS Video हुआ लीक, पढ़ें पूरी खबर

इसके विपरीत एक भी नया अस्पताल, स्कूल, काॅलेज का कार्यालय वर्तमान सरकार ने नहीं खोला, केवल इसलिए कि सरकार के पास पैसा नहीं है परन्तु इसी महीने सरकार 1000 करोड़ रू का कर्ज ले रही है और इससे पहले भी लगभग 9000 करोड़ रू का कर्ज ले चुकी है। सवाल यह है कि विकास बंद है, संस्थान बंद है और कर्ज पर कर्ज लिया जा रहा है। अगर इस कर्ज लेने की गति का औसत लगाए तो 1000 करोड़ रू प्रतिमाह की औसत आ रही है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 5 साल में 60 महीने होते हैं और इस गति से यह कर्ज 60 हजार करोड़ रुपए होगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

यह कर्ज लेने की गति तो बिना विकास कार्य के है और यदि कांग्रेस द्वारा गांरटियां पूरी करनी है तो कम से कम 50 हजार करोड़ रू और कर्ज चाहिए। इस प्रकार पूर्व सरकारों को जिसमें कांग्रेस पार्टी की सरकारें शामिल है, को कर्ज लेने के लिए कोसने वाली सुखविन्द्र सरकार उससे दोगुना कर्ज ले रही है अर्थात ‘‘औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत’’ की कहानी चरितार्थ कर रहे हैं। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि आज वो फिर इसी बात को कहेंगे कि दूसरों पर दोषारोपण छोडि़ए और जनता को दी गई गारंटियां पूरी कीजिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें