Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुलंग में देवयात्रा का भव्य स्वागत, पराशर ऋषि जी, राजा घेपन सहित देवी-देवताओं के दिव्य आगमन से गूंजा क्षेत्र

July 27, 2026

कुलंग में देवयात्रा का भव्य स्वागत, पराशर ऋषि जी, राजा घेपन सहित देवी-देवताओं के दिव्य आगमन से गूंजा क्षेत्र

कुल्लूः कुलंग गांव में देव परंपरा के अंतर्गत आयोजित देवयात्रा के दौरान परम पूज्य पराशर ऋषि जी, माता हडिम्बा जी, राजा घेपन जी, जमलू देवता, तुंगा माता तथा लाहौल के 18 नाग देवताओं के पावन आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी देवी-देवताओं के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही कुलंग गाँव के श्रद्धालुओं, पुजारीगण एवं ग्रामवासियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार समस्त देवी-देवताओं का श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

देवयात्रा के क्रम में पिछले कल देवदल खोकसर में विराजमान रहा, बाहंग में स्वांगला सोसायटी, मनाली की ओर से श्रद्धाभाव के साथ स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं। इसके उपरांत देवदल माता हडिम्बा मंदिर, डुंगरी (मनाली) की ओर प्रस्थान करेगा।

इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की अमूल्य धरोहर है। देव परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए देवी-देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इन दिनों लाहौल घाटी के देवता राजा घेपन अपनी देवयात्रा पर निकले हुए है. ऐसे में अपने भाई जमलू ऋषि से मिलने के लिए राजा घेपन मलाणा गांव की ओर जा रहे है. जहां श्रद्धालुओं को दिव्य मिलन देखने को मिलेगा।

📍 Location: मनाली (Manali)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें