Site icon Dainik Savera Times

Hamirpur को नगर निगम का दर्जा, ग्रामीणों में असंतोष बढ़ा

हमीरपुर (कपिल बस्सी): जिले को नगर निगम, बड़सर, भोरंज को नगर पंचायत और नादौन नगर परिषद बनाए जाने पर कुछ लोगों ने इनमें शामिल होने को लेकर आपत्ति जताई थी। इसको लेकर जिला उपायुक्त, उपमंडलाधिकारी व बी.डी.ओ. को मांग पत्र भी सौंपे गए थे, परंतु प्रदेश सरकार ने इसके बावजूद हमीरपुर नगर निगम, नादौन नगर परिषद और बड़सर, भोरंज को नगर पंचायत बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।

अब हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम के नाम से माना जाएगा। इसमें 94 गांव शामिल किए गए हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 41752 होगी। इसके अलावा अब नगर निगम का कुल क्षेत्रफल 40.77 स्क्वेयर किलोमीटर चलेगा। अब हमीरपुर नगर निगम के लगभग 18 वार्ड बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिनके लिए अलग से वेरिफिकेशन जारी होगी। इसके तहत डीलिमिटेशन होगी।

वर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार क विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 26 दिसंबर को ही होगी। पता चला है कि एक पक्ष हाईकोर्ट में भी गया है और उस पर सुनवाई 26 दिसंबर को होना तय हुई है। अब देखना है कि कि हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अपनी आखिरी पारी खेल पाएंगे या पहले ही क्लीन बोल्ड हो जाएंगे। अब सबकी की नजरें हाईकोर्ट व नगर परिषद की बैठक पर टिकीं हैं।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version