Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमीरपुर नगर निगम में शामिल होंगे 84 राजस्व गांव, नए प्रस्ताव के अनुसार बनेंगे 22 वार्ड

November 18, 2024

हमीरपुर नगर निगम में शामिल होंगे 84 राजस्व गांव, नए प्रस्ताव के अनुसार बनेंगे 22 वार्ड

Hamirpur Municipal Corporation: हमीरपुर में जनसंख्या प्रस्ताव के नए मसौदे में अब 108 की जगह 84 राजस्व गांव शामिल किए जाएंगे। पहले के प्रस्ताव से 28 गांवों को बाहर रखा गया है। हमीरपुर नगर परिषद में अभी 11 वार्ड हैं, लेकिन नगर निगम में इनकी संख्या 22 हो सकती है। नगर निगम की पूरी फाइल तैयार हो गई है। उसके आधार पर कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

यानी अब कुछ ही दिनों में नगर निगम हमीरपुर की अधिसूचना जारी हो जाएगी। ग्राम पंचायत धरोग के काहड़ू, वोहनी के गुडवीं और मलवाना, दडूही के वरनवाड़, अमरोह के छनवान और छावोत ब्राह्मणा। जबकि सरकारी ग्राम पंचायत के पांच गांवों को बाहर रखा गया है। इनमें स्वाहल के जठेरी, दरबैली, पंथेड़ी, वल्ह वलवाना, वल्ह दलवाटा, स्वाहल और सेर शामिल हैं।

नेरी पंचायत के चार गांवों को बाहर किया गया है। इनमें उपरला महल नेरी हर्बल, नेरी, खिल, खागल खुर्द शामिल हैं। कसुता पंचायत के 6 गांव शामिल हैं, इनमें कांगरू, कराड़ा, गसोता, लगवान ब्राह्मणा, लगवान जुलाहन और घुमारवीं शामिल हैं। इसके साथ ही बल्ह ग्राम पंचायत के दो गांव मनियाणा और भटेर छिवियां भी शामिल हैं।

बस्सी झनियारा ग्राम पंचायत के दुगनेहड़ा, घर्टाहड़ और मोहन को बाहर किया गया है। नगर परिषद चेयरमैन मनोज मिन्हास ने बताया कि नगर निगम के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद नए शामिल किए गए क्षेत्रों के लोगों से 5 साल तक कोई हाउस टैक्स या अन्य कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। यानी इसके लिए छूट रहेगी, ताकि विकास गतिविधियां लगभग पूरी होने के बाद लोगों को इसकी जरूरत महसूस हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें