Site icon Dainik Savera Times

Himachal: हमीरपुर में सरेआम गुंडागर्दी, अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी कार के तोड़े शीशे

Hamirpur Crime

Hamirpur Crime

हिमाचल डेस्कः हमीरपुर जिले के पक्का भरो क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में तोड़फोड़ कर दी। युवक ने डंडे से कार के शीशे तोड़ दिए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :-

बता दें कार के मालिक, जो एक स्थानीय व्यापारी हैं, ने इस संबंध में सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कड़ी निंदा की और आम जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी वीडियो में दिखाई दे रहे युवक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस या व्यापार मंडल को सूचित करें।

इस घटना के बाद इलाके के वाहन मालिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version