Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय दत्त ने राघव चड्ढा के घर की मुलाकात, ‘धुरंधर’ की सफलता पर हुई खास बातचीत

April 9, 2026

संजय दत्त ने राघव चड्ढा के घर की मुलाकात, ‘धुरंधर’ की सफलता पर हुई खास बातचीत

नेशनल डेस्कः आदित्य धर की फिल्म सीरीज ‘धुरंधर’ के SP चौधरी असलम का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त हाल ही में राजनेता राघव चड्ढा के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर संजय दत्त ने राघव चड्ढा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उनसे मिलने की खुशी जताई।

ये भी पढ़ें :-

गुरुवार को राघव चड्ढा ने भी इस मुलाकात को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने ‘धुरंधर’ के एक्टर की अपने घर पर मेहमाननवाजी की थी। साथ ही उन्होंने संजय दत्त के व्यक्तित्व (ऑरा) और उनकी जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की जमकर तारीफ की। तस्वीरों में राघव और संजय कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं, जहां दोनों कुर्ता पहने हुए हैं। दूसरी तस्वीर में वे बातचीत करते दिखते हैं, जबकि तीसरी में दोनों राघव के बगीचे में बैठे नजर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

कैप्शन में राघव चड्ढा ने लिखा कि कुछ समय पहले मुझे संजय दत्त की मेहमाननवाज़ी करने का सौभाग्य मिला। वे सबसे मिलनसार लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। ‘धुरंधर’ के लिए मिल रहा प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। आपका ऑरा आज भी वैसा ही है और लोगों के दिलों में आपके लिए सम्मान भी बरकरार है। आप इसके पूरी तरह हकदार हैं। मैं हमेशा आपके साथ हूँ!

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटा दिया है और उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त अपनी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म पहले 15 मई को रिलीज होने वाली थी। अभिजीत वारंग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में त्रिधा चौधरी, नीतू चंद्रा और नमाशी चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्म ‘KD – The Devil’ और रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें