Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती विधुत तार को चोरी करने वाले गिरोह का हरोली पुलिस ने किया पर्दाफाश

August 29, 2023

चलती विधुत तार को चोरी करने वाले गिरोह का हरोली पुलिस ने किया पर्दाफाश

ऊना (राजीव भनोट/पंकज चोपड़ा): जिला पुलिस कप्तान श अर्जित सेन के नेतृत्व मे हरोली पुलिस थाना की टीम ने ने करीब एक महीने की क़डी मेहनत के बाद धर्मपुर व रामपुर हरोली के पास हुई चलती विधुत की तार, पावर मोटर व वैटरी चोरी का चार घटनाओ को अंजाम देने वाले दो चोरो को गिरफ्तार करके हवालात के दर्शन करवा दिये है । पिछले एक महीने से इन चोरो ने हरोली पुलिस के नाक मे दम कर रखा था । चोरो ने सवसे पहले दिनांक 25/26 जुलाई की रात को धर्मपुर इलाके मे चलती विधुत तार एलएटी करीब 1 कि0मि0 को काटा व नजदीक ही वने एक कमरा के अंदर से पावर मोटर व एक वैटरी लेकर रफूचक्कर हो गये । चोरो ने एसी जगह को निशाना वनाया जहां पर अक्सर रात को किसी का आना जाना न होता था व घटना के दिन वारिश भी हो रही थी । अभी हरोली पुलिस जांच मे जुटी ही थी के ठीक 7 दिन बाद चोरो ने फिर उसी जगह बची अन्य तार को भी काटकर हरोली पुलिस के नाक के नीचे सेंध लाग दी । हरोली पुलिस ने दोनो मामले दर्ज करके जांच जारी रखी । पुलिस ने इलाका के कई सीसीटीवी जांचे । परतु इससे पहले के पुलिस को कुछ भनक लगती चोरो ने 10 दिन वाद रामपुर मे स्वा नदी के किनारे चलती विधुत तारो के काट डाला व लेकर रफ्फू चक्कर हो गये । पुलिस हैरान परेशान थी व आम जनता तारे कटने व विजली जाने से वेहद परेशान । पुलिस को सीसीटीवी मे एक गाडी तीन घटनाओ मे रात के समय मूवमेट करती नजर आई परतु उसपर कोई नम्बर न लगा था परतु गाडी की पहचान इनोवा सफेद रंग के रूप मे हुई । पुलिस ने जिला उना , साथ लगते पंजाब के नंगल व अन्य जिलो मे संदिग्ध इनोवा की तलाश जारी रखी । परतु शातिर रूके नही व 7 दिनो के बाद दोवारा रामपुर पुल के नजदीक चलती तारो के काटकर ले गये । पुलिस ने चोरो को पकडने के लिये जाल वुन लिया व उनके रूट, टाईमिंग व कार्यशेली का गहनता से अध्ययन किया व जाल विछाकर चोरो को भदौडी के पास से गिरफ्तार कर लिया जो अगली घटना को अंजाम देने के लिये रैकी करने आ रहे थे । हैरानी की बात यह रही की घटना को मात्र 2 चोर अंजाम देते है जबकि घटना के देखकर लगता था कि घटना मे 4/5 लोगो का गिरोह हो सकता है । परतु जब चोरो का रिकार्ड पुलिस ने खंगाला तो पाया कि एक चोर के खिलाफ चोरी के 20 मुकद्दमे पूरे हिमाचल मे दर्ज है जिनमे आधे से ज्यादा केस विधुत तार चोरी के है । दूसरा चोर खभों पर चढने का स्पेलिस्ट है जो अकेला ही तार के खंभो पर चढकर चलती विधुत तार काटता है जिसके खिलाफ भी 4-5 मामले अभी तक हिमाचल के विभिन्न थानो मे दर्ज होना पाये जा रहे है । मुख्य सरगना का नाम सेठी लाल पुत्र जट्ट राम निवासी गांव नगराओ डा0 रोहल, त0 झन्डूता जिला विलासपुर उम्र 35 वर्ष पाया गया है जो चोरी की घटनाओ को अंजाम देने के लिये मशहूर है । दूसरे आरोपी का नाम राज कुमार पुत्र गुरव्कश निवासी गांव मलेटा डा0-खरकडी, त0-नैनादेवी जिला विलासपुर पाया गया है । आज दोनो चोरी के आरोपियो पुलिस रिमांड लेने व दूसरे केंसो मे ट्रांसफर करवाने हेतु पेश अदालत किया रहा है । हरोली थाना के प्रभारी सुनील कुमार साख्यांन ने आरोपियो की गिरफ्तारी करने बारा पुष्टी की है व अपनी टीम के सदस्यो मनोज कुमार, नरेन्द् तथा ड्राइवर चालक सर्वजीत की पीठ थपथपाई है जिन्होने इल चारो घटनाओ को खोलने के लिये लगातार मेहनत की व थाना प्रभारी के निर्देश पर कार्य करते रहे । पुलिस पूछताछ मे अभी हिमाचल मे अन्य जगह हुई विधुत चोरियो का खुलासा हो सकता है । पूछताछ मे यह भी पता चला है कि आरोपी सेठठी लाल करीब 2 महीने पहले ही एक चोरी के केस से जमानत पर रिहा हुआ है । सेठी के खिलाफ इन चार घटनाओ से पूर्व के ही 30 केस चोरी व सेंधमारी के दर्ज है । जो आदतन अपराधी है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें