Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने सिकंदर शेख को मात दे जीता हिन्दू केसरी दंगल का खिताब

April 9, 2024

हरियाणा के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने सिकंदर शेख को मात दे जीता हिन्दू केसरी दंगल का खिताब

सरकाघाट: उपमंडल सरकाघाट के बल्द्वाडा में हिन्द केसरी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर और सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्बाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दंगल में देश-विदेश भर के नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। हिन्द केसरी खिताब का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र के नामी पहलवान सिकंदर शेख और हरियाणा के पुष्पेन्द्र के बीच में हुआ। इस बेहद रोमांचकारी मुकाबले में पुष्पेन्द्र ने सिकंदर शेख को मात दी, और हिन्द केसरी का खिताब पर कब्ज़ा किया ।

इस मौके पर विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे दंगल मेलों की परंपरा को टूटने न दें। मेले एवं त्योहार युवा पीढ़ी को इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का साधन भी हैं। मेले आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द को बढाते हुए हमारी पारंपरिक संस्कृति को कायम रखते हैं और मेलों के अवसर पर लोग अपने हर काम को छोड़कर मेलों में शरीक होते हैं । इस हिन्द केसरीदंगल मेले में दर्जनों की संख्या में अस्थाई दुकानें भी लगी, जिन पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी भी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें