Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाटी विकास मंच ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले सरकार जल्द करें मांगों को पूरा

November 6, 2023

हाटी विकास मंच ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले सरकार जल्द करें मांगों को पूरा

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल के सिरमौर के गिरिपार में बसने वाले हाटी समुदाय ने राज्य सरकार से केंद्रीय कानून को जल्द लागू करने की मांग की है। हाटी विकास मंच ने सरकार को दिवाली तक का अल्टीमेटम दिया है। दिवाली तक अगर कानून लागू नहीं किया गया, तो हाटी सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

हाटी विकास मंच ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश कांग्रेस सरकार को चेताया है। रमेश सिंगटा ने बताया कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने को लेकर बने कानून को लागू करने में देरी कर रही है। सरकार संविधान और संसद का अपमान कर रही है। वह मुख्यमंत्री से भी मिले लेकिन अब बातचीत का दौर खत्म हुआ। अब हाटी समुदाय सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा।

रमेश सिंगटा ने कहा कि हाटी समुदाय सरकार को दिवाली तक का समय देता है, अगर दिवाली तक यह कानून लागू नहीं किया जाता है तो हाटी समुदाय सड़कों पर उतरेगा और महामहिम का दरवाजा खटखटाएगा। रमेश सिंगटा ने बताया की वहीं एससी समुदाय अगर एसटी का हिस्सा नहीं बनना चाहता है तो उनकी इच्छा है और हाटी समुदाय को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। मगर सरकार जिन लोगों को केंद्र सरकार की ओर से यह सौगात दी गई है। उनके लिए जल्द से जल्द कानून को लागू करें, ताकि लाभार्थी व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें