Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu : तूमन्न में आयुष्मान आरोग्य शिविर, 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच

August 23, 2026

Kullu : तूमन्न में आयुष्मान आरोग्य शिविर, 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच Health check-up of 80 people at the camp : कुल्लू। दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार के समीप स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग करसोग की ओर से पंचायत तूमन्न में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 72 लोगों के एक्स-रे और 56 लोगों के बीपी व शुगर की जांच की गई। इसके अलावा 23 लोगों की हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और एचआईवी संबंधी जांच भी की गई। 23 लोगों की हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं एचआईवी संबंधी जांच भी की गई। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान, पीएचसी ग्वालपुर से डॉ. प्रतीक, नागरिक चिकित्सालय करसोग से हेल्थ सुपरवाइजर दया नंद वर्मा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर लोभ चंद, एक्स-रे टेक्नीशियन जय सिंह, काउंसलर नंदा तथा सीएचओ तेबन मोनिका सहित स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत तूमन्न की प्रधान तरुणा शर्मा तथा सभी वार्ड सदस्यों का आभार व्यक्त किया। Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें