Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएचसी में किया गया वृद्धजनों का स्वास्थ्य चेकअप

October 12, 2023

पीएचसी में किया गया वृद्धजनों का स्वास्थ्य चेकअप

नूरपुर: वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर-सम्मान प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज वीरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा नाथ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति आदर का भाव रखने के लिए समर्पित है। समाज में अमूल्य भूमिका निभाने के साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने से लेकर युवा पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करने तक वरिष्ठ नागरिकों का योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि यह दिन वृद्ध व्यक्तियों की बुद्धिमत्ता, ज्ञान और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, साथ ही उन समस्याओं की जागरूकता बढ़ाने के बारे में भी जिनका सामना वे करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना रखने के साथ उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों के अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। 80 वर्षीय रमेश शर्मा ने युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए अपने विचार प्रकट करने के साथ पेंशनर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए।

65 वर्षीय इंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए अपने टिप्स साझा किए। 72 वर्षीय मनमोहन स्वामी ने भी गीत संगीत से जीवन के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का मेडिकल चेकअप करने के साथ उन्हें अपना नियमित चेकअप करवाने का परामर्श दिया गया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी स्मृति सागर, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एसएल गुप्ता, एम एच एस राजेश सहोत्रा वरिष्ठ नागरिक शारदा शर्मा, रानी देवी,नीलम मेहरा,राकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें