Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, टीकाकरण से ABHA ID तक योजनाओं की प्रगति पर मंथन

September 11, 2026

कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, टीकाकरण से ABHA ID तक योजनाओं की प्रगति पर मंथन

कुल्लू: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विभिन्न विभागीय गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में टीकाकरण (Immunization), शिशु स्वास्थ्य (Child Health), प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात देखभाल (Antenatal & Postnatal Care) तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया गया। इस दौरान नागरिकों की आभा आईडी (ABHA ID) बनाने की प्रक्रिया को और तेज करने पर विशेष चर्चा हुई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने अधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि विभाग द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और जमीनी स्तर पर सटीक डेटा प्रविष्टि (Data Entry) सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इस समीक्षा बैठक में जिले भर से आए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMOs), जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPOs), MEIO,स्वास्थ्य शिक्षक (Health Educators), पर्यवेक्षक (Supervisors) तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPMs) उपस्थित रहे।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें