Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल: कुल्लू में साफ मौसम में भारी भूस्खलन, मणिकर्ण-बरशैणी सड़क बंद

Landslide In Kullu

Himachal Landslide

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार सुबह साफ मौसम के बीच घाटीगढ़ के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया। लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे से मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई।

ये भी देखें :-

भूस्खलन का वीडियो वायरल

भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन गाड़ियां ऐन मौके पर रुक गईं। गनीमत रही कि कोई वाहन चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

साफ मौसम में पहाड़ क्यों दरक रहे?

बारिश-बर्फबारी के बाद पहाड़ी अस्थिर हो चुकी है। दिन-रात छोटे-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। स्थानीयों का कहना है कि यह मार्ग पहले भी कई बार बंद हो चुका, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस सड़क से रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिसमें पर्यटक, स्कूली बच्चे, मरीज और आवश्यक सेवाएं शामिल हैं। कई बार वाहन चालकों को खुद मलबा हटाना पड़ता है। इससे सैलानियों और श्रद्धालुओं में भी डर का माहौल है और पर्यटन पर असर पड़ रहा है। लोग वैज्ञानिक उपचार, मजबूत रिटेनिंग वॉल और वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों का बयान

मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने बताया कि मार्ग बहाल करने का काम चल रहा है। मणिकर्ण में मशीन तैनात की गई है, ताकि भविष्य में तुरंत कार्रवाई हो सके।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version