Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: कुल्लू के होटल में 104 ग्राम चिट्टा बरामद, हिमाचल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट

January 15, 2026

Himachal: कुल्लू के होटल में 104 ग्राम चिट्टा बरामद, हिमाचल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात थाना भुंतर की टीम ने छोटा भुईन स्थित होटल विभावन के कमरा नंबर 205 में दबिश देकर 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर पर्यटन क्षेत्र में नशे की बढ़ती गतिविधियों और बाहरी राज्यों से जुड़े नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, कमरे में ठहरे दो युवकों—32 वर्षीय निखिल शर्मा निवासी गांव पारला, भुंतर जिला कुल्लू तथा 32 वर्षीय शिव कुमार निवासी मंगली निचली, जिला लुधियाना (पंजाब)—को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें- Breaking: ਥੋੜ੍ਹੀ ਦੇਰ ‘ਚ CM ਮਾਨ ਦੀ ਪੇਸ਼ੀ, ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧ

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी होटल में ठहरकर नशे की खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। बरामद चिट्टे की भारी मात्रा को देखते हुए पुलिस इसे व्यावसायिक तस्करी से जुड़ा मामला मान रही है, जो किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है।

कार्रवाई के बाद थाना भुंतर में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस तस्करी के तार अंतरराज्यीय सप्लाई चेन से जुड़े हो सकते हैं। होटल में ठहरने का तरीका यह संकेत देता है कि तस्कर पर्यटक भीड़ और अस्थायी ठिकानों का फायदा उठाकर कानून से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका और पूर्व में ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘धोखे से सत्ता मिले तो उसे चुनाव नहीं कह सकते’, BMC चुनावों में गड़बड़ी के आरोप पर राज ठाकरे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें