हिमाचल राज्य लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोधों के बाद लिया गया है।
ये भी पढे़ं :-
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in, https://hppsc.hp.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी। भर्ती परीक्षा के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जॉब ट्रेनी के रूप में की जाएगी और उन्हें 35,000 रुपये प्रतिमाह मेहनताना दिया जाएगा।
विषयवार रिक्तियां
कुल 373 पदों में सबसे अधिक 39 पद अंग्रेजी विषय के हैं। इसके अलावा रसायन विज्ञान और हिंदी के 34-34, भौतिक विज्ञान एवं गणित के 25-25, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और भूगोल के 20-20 पद निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार शारीरिक शिक्षा के 23, इतिहास के 19, समाजशास्त्र के 17, राजनीति विज्ञान के 16, वाणिज्य के 15, लोक प्रशासन के 14, मनोविज्ञान के 13 तथा अर्थशास्त्र के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा भूविज्ञान, संस्कृत, संगीत (वोकल), संगीत (वाद्य), नृत्य, तबला और दर्शनशास्त्र सहित अन्य विषयों में भी रिक्तियां उपलब्ध हैं। साल 2026 की SET परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र होंगे।
ये भी पढे़ं :-