Site icon Dainik Savera Times

Himachal: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का खोला पिटारा, विभिन्न विभागों में 1550 पदों को किया मंजूर

हिमाचल डेस्कः प्रदेश की सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक में युवाओं और बागवानों के लिए कई बड़े एलान किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रोजगार, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अहम फैसले लिए गए।

ये भी पढ़ें :-

1550 पदों को मंजूरी

राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का रास्ता खोला है। विभिन्न विभागों में कुल 1550 खाली पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इनमें पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पद शामिल हैं, जबकि अग्निशमन सेवाओं के लिए 500 असिस्टेंट फायर गार्ड के पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने की प्रक्रिया वन विभाग के माध्यम से पूरी की जाएगी।

मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञों की नियुक्ति

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। अब सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर दोबारा नियुक्त किया जाएगा। सामान्य प्रोफेसरों को 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति माह, जबकि रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों को 3 लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

किसानों और बागवानों को MSP का तोहफा

बजट घोषणाओं को लागू करते हुए कैबिनेट ने विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी है। किसानों को अब अदरक पर 30 रुपये प्रति किलो का MSP मिलेगा, जिससे अदरक उत्पादकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version