Site icon Dainik Savera Times

पेट में संक्रमण के कारण हिमाचल के मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। आईजीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक राहुल राव ने मीडिया को बताया, ‘पेट में संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री को आईजीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्थिति स्थिर है। उनकी चिकित्सा जांच और सभी रिपोर्ट सामान्य हैं।‘ मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सुक्खू अब स्थिर हैं और दर्द कम हो गया है।

Exit mobile version