-
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। आईजीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक राहुल राव ने मीडिया को बताया, ‘पेट में संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री को आईजीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है.