हिमाचल डेस्कः प्रदेश निकाय चुनाव में रोचक मुकाबले देखने को मिले। हमीरपुर जिला के नगर परिषद सुजानपुर में ससुर और बहू दोनों चुनावी मैदान में उतरे थे, इसलिए वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-3 के नतीजे शहर भर में चर्चा का विषय बने रहे।
ये भी पढ़ें :-
लंबे समय से वार्ड-3 से जीतने वाले मनोज ठाकुर ने इस बार वार्ड बदलकर वार्ड-2 से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर उनकी बहू ज्योतिका ठाकुर ने पहली बार चुनाव लड़कर वार्ड-3 से जीत हासिल की।
बता दें मनोज ठाकुर पिछले लगभग 15 साल से अपने वार्ड में लगातार जीतते आ रहे थे। इस बार नगर परिषद में अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने वार्ड-3 से अपनी बहू ज्योतिका को टिकट दिया और स्वयं वार्ड-2 से चुनाव लड़े।
दूसरे वार्ड में मिली पराजय
परिणामों में वार्ड-2 में मनोज ठाकुर को करीब 200 मतों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि वार्ड-3 से ज्योतिका ठाकुर ने अपने पहले ही चुनाव में जीत कर राजनीतिक पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें :-

