हिमाचल डेस्कः कांगड़ा जिले के प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। अपने संबोधन में सीएम ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि उनका भुगतान 31 जनवरी से पहले कर दिया जाएगा, जिस पर 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही, प्रागपुर में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय और नलसूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की भी घोषणा की।
VD: Mouni Roy के साथ करनाल में बदसलूकी, Actress ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई
सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं
सीएम ने कहा कि दो भीषण आपदाओं के बावजूद विपक्ष ने केंद्र से वित्तीय सहायता नहीं दिलाई, लेकिन राज्य सरकार ने सीमित संसाधनों में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद, उचित मुआवजा और गृह निर्माण के लिए बढ़ी सहायता दी। प्रदेश में राजस्व अदालतें आयोजित हो रही हैं, हर विधानसभा में डे-बोर्डिंग और सीबीएसई स्कूल खुल रहे हैं। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया जा रहा है, करुणामूलक योजना पर विचार हो रहा है। युवाओं को रोजगार, चिट्टा मुक्त अभियान, सिरमौर में विश्वस्तरीय संस्थान और ‘समृद्ध हिमाचल विज़न डॉक्यूमेंट’ की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर जोर है।
उपमुख्यमंत्री और पीएम की शुभकामनाएं
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 25 जनवरी 1971 से राज्य की यात्रा को याद करते हुए उन्होंने दूरदर्शी नेताओं और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो हिमाचल को पहाड़ी राज्यों का रोल मॉडल बनाया। उन्होंने समान विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच और युवाओं से आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं: “प्रकृति और संस्कृति की संगमस्थली हिमाचल प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। अपनी अद्भुत प्रतिभा और पराक्रम से वे सदैव मां भारती की सेवा करते आए हैं। मैं उनके सुनहरे भविष्य के साथ-साथ इस देवभूमि की समृद्धि की कामना करता हूं।”
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज कितना है 10 ग्राम गोल्ड का Rate