Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: IGMC शिमला में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन

March 11, 2026

Himachal: IGMC शिमला में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन

हिमाचल डेस्कः आईजीएमसी शिमला में बुधवार से रोबोटिक सर्जरी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोबोटिक तकनीक से गाल ब्लैडर की सर्जरी को देखा और डॉक्टरों से चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सहित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें :-

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सामान्य रोबोटिक सर्जरी 30 हजार रुपये में होगी, जबकि स्पेशल वार्ड लेने वालों से 50 हजार लिए जाएंगे। हिमकेयर के तहत लाने पर रिपोर्ट के बाद फैसला होगा। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है, जल्द नाहन, चंबा, हमीरपुर और कुल्लू जैसे क्षेत्रीय अस्पतालों में भी विस्तार होगा। स्वास्थ्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

गैस संकट पर सीएम ने कहा कि यह केंद्र सरकार का विषय है, जो इस पर चिंता जता रही है। तीसरे मोर्चे की संभावना पर उन्होंने कहा कि यह हमेशा बनी रहती है, जैसा पहले भी हुआ है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें