Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के सीएम सुखू ने केंद्रीय मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, राज्य की उधार सीमा बढ़ाने की करी मांग

शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और केंद्र से राज्य की मौजूदा वित्तीय चुनौतियों को देखते हुए राज्य की उधारी सीमा बढ़ाने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को राज्य की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को संकट से उबारने के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त मंत्रालय में हिमाचल प्रदेश से संबंधित कई लंबित मामलों पर भी चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

Exit mobile version