Site icon Dainik Savera Times

Himachal: LPG और पेट्रोल-डीजल का कितने दिनों का बचा स्टॉक?, सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

CM Sukhvinder Sukhu

CM Sukhvinder Sukhu

हिमाचल डेस्कः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल-डीजल का करीब 15 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि, उन्होंने माना कि कुछ स्थानों से कमर्शियल गैस की कमी की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में जारी तनाव का असर आने वाले दिनों में पड़ सकता है। मुख्यमंत्री यह बात विधानसभा परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कह रहे थे।

ये भी पढ़ें :-

हिम केयर मामले में हाईकोर्ट जांच की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि हिम केयर मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के जज से जांच करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राज्य की जांच एजेंसियां सक्षम हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वे मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए तथ्यों के विपरीत बयानबाजी करते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के दो अस्पतालों आईजीएमसी और टांडा में इंटरनल ऑडिट के दौरान 110 से 120 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सरकार ने इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सरकार हिम केयर योजना को इंश्योरेंस मोड पर लाने के प्रयास भी कर रही है।

बांग्लादेशी शख्स के मामले में जांच के निर्देश

शिमला में किन्नर के वेश में घूम रहे एक कथित बांग्लादेशी व्यक्ति के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो इसकी जांच करवाई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version