Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के CM Sukhu को AIIMS दिल्ली किया रेफर, IGMC शिमला में चल रहा था इलाज

October 27, 2023

हिमाचल के CM Sukhu को AIIMS दिल्ली किया रेफर, IGMC शिमला में चल रहा था इलाज

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) की बीते कल तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी में देर रात भर्ती करवाया गया था, लेकिन आज उन्हें सेकेंड ओपिनियन के लिए दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया हैं। CM सुक्खू जून महीने में चंडीगढ़ में भी उपचार करवा चुके हैं।

बता दें, सीएम सुक्खू (CM Sukhu) के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें सुबह 3 बजे अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें