Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के CM Sukhvinder Singh Sukhu प्रदेश के सभी विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge से करेंगे मुलाकात

December 15, 2022

Himachal के CM Sukhvinder Singh Sukhu प्रदेश के सभी विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge से करेंगे मुलाकात

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के सभी विधायकों के साथ आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उनका यह दिल्ली का पहला दौरा है। सीएम और सभी विधायक कल भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगे। दिल्ली में हाई कमान से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा भी होगी।

इसके अलावा उन्हाेंने पीएम माेदी के साथ मुलाकात का समय मांगा हैं। सीएम सुक्खू 18 दिसंबर को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। उन्हाेंने कहा कि 28 से 30 दिसंबर या फिर 15 जनवरी के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। अफसरशाही को बदलने का अभी कोई इरादा नहीं हैं, जरूरत के हिसाब से अफसर बदले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें