Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: पार्षद Rachna Sharma के नेतृत्व में PM Modi व नड्डा के पदभार ग्रहण पर जताई खुशी

June 12, 2024

हिमाचल: पार्षद Rachna Sharma के नेतृत्व में PM Modi व नड्डा के पदभार ग्रहण पर जताई खुशी

शिमला: भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक व कसुम्पटी की पार्षद रचना शर्मा के नेतृत्व में कसुम्पटी में मोदी -तीन की पारी शुरू होने पर खुशी का इजहार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नोएडा के शपथ ग्रहण के साथ स्वास्थ्य व रसायन उर्वरक मंत्री बनने पर खुशी का इजहार करते हुए हलवा वितरित किया गया, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेत्री रचना शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सशक्त भारत की ओर कदम बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में देश में मूल समस्याओं पर काम किया गया है और आने वाले समय में ऐतिहासिक कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि सबका विकास सबका साथ के नारे पर बीजेपी आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनता ने शानदार समर्थन भाजपा को दिया है ।उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य एवं रसायन उर्वरक मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रालय देश में विकास को आगे बढ़ाएंगे और हिमाचल प्रदेश में भी नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए भाजपा नेतृत्व को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश विकास में केंद्र सरकार की नीतियों से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता राजेश सैनी ,जयराम गोल्डी व पारस जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें