Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल सरकार ने 37 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर किया पदोन्नत

हमीरपुर (बीके शर्मा) : प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 37 स्कूल प्रधानाचार्य को पदोन्नति करके डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है। पिछले काफी अरसे से डिप्टी डायरेक्टर के पद अदालत में एक मुकदमे के कारण खाली थे। सरकार ने स्कूल प्रिंसिपलों को नए साल के तोहफे के रूप में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है।

शिक्षा विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार की ओर से हस्ताक्षरित आदेशों में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से आदेश किए गए हैं कि पदोन्नति किए गए प्रधानाचार्य तुरंत प्रभाव से अपने कार्य स्थलों पर उपस्थित होकर नए कार्यभार को संभाले। आदेशों में यह भी कहा गया है कि जिन स्थानों पर पदोन्नति के आदेश दिए गए हैं यदि उन स्थानों पर पहले से कोई व्यक्ति कार्य कर रहा है तो उन्हें कार्य भार मुक्त करें। आदेशों में यह स्पष्ट नहीं किया गया है की जो लोग कार्यभार मुक्त किए जाने हैं उनकी अगली पोस्टिंग कहां होगी।

सरकार के आदेशों से प्रधानाचार्य वर्ग में खुशी की लहर है क्योंकि प्रधानाचार्य संवर्ग एक लंबे अरसे से इन पदों पर पदोन्नति की मांग कर रहे थे। डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर पदोन्नति से शिक्षा विभाग और विशेष कर मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के लिए किए जा रहे संकल्प को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। पदोन्नति आदेशों में घंघोट में कार्यरत जसवीर कुमार को डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा मंडी, लोहारली में कार्यरत बलवीर सिंह को डिप्टी डायरेक्टर गुणवत्ता शिक्षा लाहौल एवं स्पीति तथा मटाहनी में कार्यरत रेनू कौशल को डिप्टी डायरेक्टर प्रारंभिक शिक्षा शिमला मुख्यालय लगाया गया है।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

Exit mobile version