धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ लड़ाई को और सख्त करते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को आयोजित विशाल एंटी-ड्रग वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि चिट्टा तस्करों की जानकारी साझा करने वालों को सरकार की ओर से 10,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सरकार हर स्तर पर अभियान चला रही है और जनता के सहयोग से ही इस लड़ाई में जीत संभव है।
ये भी पढ़ें: सांप ने उतारी भगवान शिव की आरती, वीडियो देख लोगों के पैरों तले खिसकी जमीन
युवाओं में दिखा जोश, पुलिस बैंड की धुनों पर कदम थिरके
वॉकथॉन में भारी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र, महिला मंडल, युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठन, व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोग शामिल हुए। हिमाचल पुलिस के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ द पाइंस की धुनों पर प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देते हुए उत्साह से डांस भी किया। यह आयोजन जिला में चिट्टा विरोधी व्यापक अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन ने नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियाँ भी आयोजित कीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...