Site icon Dainik Savera Times

Himachal HRTC Bus Accident: सरकाघाट जा रही HRTC बस पलटी, 7 लोग घायल

Accident In Mandi

Accident In Mandi

हिमाचल डेस्कः शनिवार सुबह सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। सुबह सरकाघाट जा रही बस सड़क से उतर गई, जिससे कम से कम 7 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा तपोउन गांव के पास हुआ जब ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। इसके काऱण एचआरटीसी की बस सड़क से उतर गई। हादसे की सूचना मिलने पर सरकाघाट से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान बस ड्राइवर दिनेश कुमार, खड़कू राम, कौशल्या देवी, ब्राह्मी देवी, कुंता देवी, कौशल्या और नीमा देवी के रूप में हुई है, ये सभी मंडी जिले के रहने वाले हैं।

घायलों का इलाज जारीः पुलिस

पुलिस ने कहा कि एचआरटीसी की बस पलटने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version