-
हिमाचल डेस्कः शनिवार सुबह सरकाघाट जा रही एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। सुबह सरकाघाट जा रही बस सड़क से उतर गई, जिससे कम से कम 7 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.