Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है हिमाचल, CM सुक्खू ने खूबसूरत वादियों का मजा लेने का दिया न्योता

October 12, 2023

पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है हिमाचल, CM सुक्खू ने खूबसूरत वादियों का मजा लेने का दिया न्योता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया. चार दिन तक चलने वाले इस फ्लाइंग फेस्टिवल में देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. आपदा के बाद सरकार ने युद्ध स्तर पर सभी सड़कों को बहाल करने का काम पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली समेत अन्य पर्यटन स्थलों की तरफ जाने वाली सड़क बहाल कर दी गई हैं. ऐसे में यहां पर्यटकों का आना पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि शिमला में इस तरह के फेस्टिवल का पहली बार आयोजन हो रहा है. इससे प्रदेश शिमला के साथ प्रदेश भर के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इसी महीने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन होने जा रहा है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 20 देश के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से भी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को नए पंख लगेंगे. वहीं, हिमाचल प्रदेश का बॉर्डर सील करने की चेतावनी देने वाले पंजाब-चंडीगढ़ के टैक्सी ऑपरेटरों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑपरेटर कभी-भी उनसे जाकर मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री हर मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाते हैं. इस दौरान कोई भी उनके साथ आकर मुलाकात कर सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेटर को उनसे मुलाकात कर अपनी परेशानी बतानी चाहिए.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें