Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल: संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव बैठक 01अप्रैल, सुबह 10 बजे होगी; पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, कंगना रनौत रहेंगी उपस्थित

हिमाचल: भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बैठक 01.04.2024 को मां भीमाकाली मंदिर सभागार मण्डी में प्रात: 10 बजे होगी। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी 2022 के विधायक/प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री,मंडल विस्तारक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, आईटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश व संसदीय क्षेत्र के संयोजक सह संयोजक, जिला के संयोजक सह संयोजक, नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम, बीडीसी व जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपेक्षित है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पार्टी की संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत जी भी उपस्थित रहेंगी।

Exit mobile version