Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: चंबा से दिल्ली जा रही HRTC वोल्वो बस का करनाल में Accident, धुंध के कारण ट्रक से हुई टक्कर

December 29, 2025

Himachal News: चंबा से दिल्ली जा रही HRTC वोल्वो बस का करनाल में Accident, धुंध के कारण ट्रक से हुई टक्कर

हिमाचल डेस्कः चंबा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस का हरियाणा के करनाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। धुंध के कारण बस की ट्रक से टक्कर हुई। इस हादसे में चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई, जबकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे भारी धुंध के कारण पहले एक कार सड़क किनारे पैरापिट से टकराई। इसके बाद पीछे ट्रक कार से टकरा गया। बाद में धुंध के कारण एचआरटीसी की वोल्वो बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में वोल्वो बस के चालक और परिचालक को मामूली चोटें लगी है। इसके अलावा हादसे में 3 निजी वोल्वो भी दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

हादसे में एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला देवासेन नेगी ने बताया कि चालक-परिचालक को हल्की चोटें लगी हैं, बस को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बस में सवार सभी यात्री पुरी तरह सुरक्षित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें