हिमाचल प्रदेश डेस्कः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अस्पताल में एक डॉक्टर पर मरीज से मारपीट के आरोप लगे हैं। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वायरल वीडियो में बेड पर लेटे मरीज पर डॉक्टर लात घुंसे बरसा रहा है।
हालांकि, मरीज की तरफ से डॉक्टर को लात मारी गई। इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं। मरीज के साथ आए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट. #HimachalPradesh #shimla pic.twitter.com/PzWdT41Abx
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) December 22, 2025
बताया जा रहा है कि शिमला के कुपवी के रहने वाले एक निजी अकादमी में पढ़ाने वाले मरीज के साथ मारपीट की गई है। वह आईजीएमसी में एंडोस्कॉपी करवाने आए थे। इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें कुछ देर के लिए बेड पर आराम करने के लिए कहा था। वह खाली बेड पर सो रहे थे, तभी मास्क पहन कर आए एक डॉक्टर ने उनके साथ बदतमीजी करने लगा।
इस पर मरीज के तीमारदारों ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें यहां आराम करने के लिए कहा है। हालांकि, आरोपी ने आपा खोते हुए बदतमीजी की और मारपीट की। दूसरी तरफ से मरीज ने बचाव में लात मारी थी।
अस्पताल प्रबंधन ने जांच की शुरू
इस मामले पर आईजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने उस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें कथित तौर पर एक डॉक्टर ने एक मरीज पर हमला किया था। अस्पताल प्रबंधन शाम 5 बजे तक रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले पर फैसला लेगा। हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने बताया कि शुरुआती जांच पल्मोनरी डिपार्टमेंट के हेड की अध्यक्षता वाली एक कमेटी कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...