Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: HPU की वेबसाइट आज रहेगी बंद, ये है वजह…

July 14, 2024

Himachal News: HPU की वेबसाइट आज रहेगी बंद, ये है वजह…

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो दिन तक विद्यार्थी किसी भी तरह का फॉर्म या फीस जमा नहीं करवा पाएंगे। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते 14 जुलाई को वेबसाइट पूरी तरह बंद रहेगी।

इस दौरान किसी भी तरह का ऑनलाइन काम नहीं हो सकेगा। वेबसाइट सोमवार को एक्टिव होगी। बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीजी कक्षाओं के लिए काउंसलिंग चल रही है, जिसके लिए विद्यार्थी फीस और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं। ऐसे में दो दिन तक किसी भी तरह का ऑनलाइन काम नहीं हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें