
हिमाचल डेस्कः मंडी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुल 14 वार्डों में भाजपा ने 12 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस केवल एक सीट पर सिमटी जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली।
ये भी पढ़ें :-
कांग्रेस को करारी हार
चुनावी दावों के बावजूद कांग्रेस को इस चुनाव में सफलता नसीब नहीं हुई और उसकी संख्या केवल एक सीट तक सीमित रह गई। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। उधर, अधिकांश वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों ने बड़ी अंतर से जीत हासिल की।
कार्यकर्ताओं में उत्सव
नतीजों की घोषणा होते ही मंडी शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ता सड़कों पर निकलकर मिठाई बांटते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-