Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Panchayat Election: कल हिमाचल की 1293 पंचायतों में वोटिंग, सभी तैयारियां पूरी

May 25, 2026

Himachal Panchayat Election: कल हिमाचल की 1293 पंचायतों में वोटिंग, सभी तैयारियां पूरी

हिमाचल डेस्कः राज्य भर में 26 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश राज्य चुनाव आयोग सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने रविवार को बताया कि मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, मतपत्र और मतपेटियों के माध्यम से मतदान होगा। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें :-

राठौर ने कहा कि प्रधान के 3,754 पदों, उप-प्रधान के 3,754 पदों, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21,654 पदों, पंचायत समिति सदस्यों के 1,769 पदों और जिला परिषद सदस्यों के 251 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया गत 7, 8 और 11 मई को आयोजित हुई, जिसमें कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 12 और 13 मई को हुई जांच में 742 नामांकन पत्र खारिज किए गए। 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कुल 10,854 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

26 मई को 1,293 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति‑संवेदनशील श्रेणी के हैं। इसके अलावा हमीरपुर जिले में एक और कांगड़ा जिले में दो सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं। आयोग ने बताया कि पहले चरण में 26 मई को 1,293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा और सभी मतदान दलों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें