Site icon Dainik Savera Times

Panchayat Election: कुल्लू के इस पोलिंग बूथ पर देव संस्कृति का पालन, फर्श पर बैठकर कराया मतदान

Panchayat Polls

Panchayat Polls

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में शनिवार को पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। इस दौरान कुल्लू जिले की सैंज घाटी स्थित तलाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-1 के कंढा मतदान केंद्र में लोकतंत्र और देव संस्कृति के अनूठे संगम की मिसाल देखने को मिली।

ये भी पढे़ं :-

कंढा गांव में स्थापित मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी ने फर्श पर बैठकर मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई। यह निर्णय स्थानीय देवता गर्ग ऋषि की परंपराओं और मान्यताओं के सम्मान में लिया गया।

दरअसल, कंढा गांव के कुछ क्षेत्रों में देव मान्यता के अनुसार कुर्सी पर बैठना और पलंग पर सोना वर्जित माना जाता है। जैसे ही पोलिंग पार्टी को इस परंपरा की जानकारी मिली, उन्होंने भी इसका सम्मान करने का फैसला किया और बिना कुर्सी-टेबल के ही मतदान केंद्र की व्यवस्था की।

पोलिंग टीम के प्रिसाइडिंग ऑफिसर मनोज महाजन, पोलिंग ऑफिसर मनोज शर्मा, सोमदत्त और चरणजीत के साथ सुरक्षा कर्मी भागादेई एवं ईश्वर दास ने भी देव परंपरा का पालन करते हुए पूरे दिन फर्श पर बैठकर मतदान कार्य कराया।

पोलिंग टीम द्वारा स्थानीय परंपराओं को दिए गए सम्मान की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। साथ ही ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाया।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version