Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा : ट्राले ने 22 साल के युवक को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम, ट्राला चालक फरार

November 14, 2024

दर्दनाक हादसा : ट्राले ने 22 साल के युवक को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम, ट्राला चालक फरार

Himachal Pardesh Accident : चिंतपूर्णी थाना से कुछ ही दूरी पर यात्री भवन के नजदीक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें एक ट्राला चालक सड़क पर जा रहे 22 साल के युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। ट्राले की टक्कर से घायल हुए युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मृतक युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। मृतक का बिहार का रहने वाला था और चिंतपूर्णी में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। शव को पोरस्टमार्टम के लिए ऊना के लिए भेजा गया है।

वही ट्रेफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया की हादसा सुबह सात बजे के करीब हुआ है। ट्राला चालक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया है युवक की मौत हो गई है। बता दे ट्रेफिक इंचार्ज में आगे बताया कि टककर मारने वाले ट्राले को ट्रेस किया जा रहा है। वही अस्पताल में मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे।

बताया जा रहा है जिस ट्राले ने युवक को टक्कर मारी है वो ढलियारा से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें