Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: पांवटा साहिब में हिमाचल पुलिस के जवान से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

June 4, 2026

Himachal: पांवटा साहिब में हिमाचल पुलिस के जवान से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में एक पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना गोंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पीर की मजार के सामने हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी राजेश छिनटा और एक फार्मा कंपनी के सिक्योरिटी ठेकेदार के बीच बहस और हाथापाई दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्ति की पहचान फरमान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी बताया जा रहा है और तिरुपति फार्मा कंपनी में सिक्योरिटी ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है। वायरल वीडियो में आरोपी फरमान पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर उससे हाथापाई करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह पुलिसकर्मी को थप्पड़ और मुक्के मारते हुए भी दिखाई देता है।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी राजेश छिनटा की ड्यूटी तारुवाला स्थित स्ट्रांग रूम में लगी हुई थी। वह लंच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फरमान मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और कथित तौर पर पुलिसकर्मी के वाहन को कट मारकर आगे निकल गया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्ष पांवटा साहिब थाना पहुंचे। पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले को लेकर सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें