हिमाचल डेस्कः राजधानी शिमला में आज दोपहर में अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज तूफान भी चला, जिससे शहर की सड़कों पर पानी भर गया और आवाजाही प्रभावित हुई। एक घंटे से अधिक समय तक चलने वाली बारिश ने शिमला की रफ्तार थमाकर रख दी। बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और ठंड का एहसास बढ़ गया है।
5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी तथा ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि हिमाचल में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।
कल 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौजूदा स्थिति के मद्देनजर शुक्रवार, 5 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी-तूफान के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदलने से प्रदेश के कुछ भागों में गर्मी से राहत मिली है, जबकि मैदानी जिलों में अभी भी तेज धूप बनी हुई है।