हिमाचल डेस्कः किन्नौर में कार्यरत हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान कांस्टेबल अभय कौंडल के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया। बता दें पुलिस जवान कांस्टेबल अभय कौंडल कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं।
कांस्टेबल अभय कौंडल के निधन पर सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि कांगड़ा जिला के निवासी एवं किन्नौर में कार्यरत हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान कांस्टेबल अभय कौंडल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। एक बहादुर और कर्मयोगी जवान के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
View this post on Instagram
सीएम ने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...