Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में कल लगेगा लंबा Power cut, इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

November 15, 2025

हिमाचल में कल लगेगा लंबा Power cut, इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमाचल डेस्क : विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 16 नवंबर को दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने जानकारी दी है कि निर्धारित तिथि पर लाइनों की आवश्यक सर्विसिंग, रखरखाव और पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार वार्ड नंबर 5, 7, 8, 9 और 10 सहित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हिमुडा कॉलोनी, होटल हमीर, ठाकुर नर्सिंग होम, दुलेड़ा, बजूरी, बाईपास एरिया, लोहारडा, गौड़ा तथा भोटा चौक इस शटडाउन से प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल और इनके आसपास के इलाकों में भी दिनभर बिजली की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी। विभाग का कहना है कि मरम्मत व साफ-सफाई का यह कार्य भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

VD : फिरोजपुर में एनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो हेरोइन के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियोजित शटडाउन के दौरान सहयोग दें और बिजली कटौती के समय आवश्यक बिजली उपकरणों का उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। विभाग ने इसके साथ ही नागरिकों को सलाह दी है कि वे आवश्यक घरेलू कार्य पहले से निपटा लें और बिजली बंद रहने की अवधि में सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें