हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी है। बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी यानी सोमवार को दोपहर 2 बजे से होगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का अभिभाषण होगा। हालांकि बजट सत्र में कुल कितनी बैठकें होंगी, इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है।
इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार 16 फरवरी, सोमवार को 14वीं विधानसभा के 11वें सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।
ये भी देखें :-
राज्यपाल के सुझाव को मानाः सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राज्यपाल ने इस पर अपना सुझाव दिया।
राज्यपाल के सुझाव को स्वीकार करते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि आरडीजी (RDG) पर चर्चा बजट सत्र के दौरान ही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र का आयोजन जल्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...