Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh Fair: हिमाचल प्रदेश के 5 मेलों को जिला स्तरीय दर्जा, अधिसूचना जारी

January 4, 2026

Himachal Pradesh Fair: हिमाचल प्रदेश के 5 मेलों को जिला स्तरीय दर्जा, अधिसूचना जारी

हिमाचल डेस्कः प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच जिलों के प्रसिद्ध मेलों को जिला स्तरीय घोषित कर दिया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इन मेलों को जिला स्तर का दर्जा देकर सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है।

विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह इलाके में होने वाले बोह घाटी युवा उत्सव, शिमला जिले के देवरी खनेटी का रिहाली मेला, सोलन जिले के नालागढ़ का पीरस्थान लोहड़ी मेला, बिलासपुर जिले के घुमारवीं का सीर उत्सव तथा हमीरपुर जिले के नादौन में आयोजित ब्यास उत्सव को जिला स्तरीय दर्जा प्रदान किया गया है।

संबंधित जिलों से प्राप्त प्रस्तावों पर राज्य सरकार ने सहमति दी। अधिसूचना की प्रति मुख्यमंत्री के प्रधान निजी एवं विशेष सचिव, उपमुख्यमंत्री के विशेष निजी सचिव, मुख्य सचिव के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव, सामान्य प्रशासन के सचिव, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अलावा शिमला, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर व हमीरपुर के उपायुक्तों तथा संबंधित भाषा अधिकारियों को भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें