Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से बाधित यातायात, पहाड़ी से फिसले 2 सैनिक

November 9, 2025

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से बाधित यातायात, पहाड़ी से फिसले 2 सैनिक

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू ज़िले की मणिकरण घाटी में मणिकरण-बरशेनी मार्ग पर गठीगढ़ के समीप हुए भूस्खलन से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीती रात हुए भूस्खलन में एक जीप फँस गई थी, हालांकि चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद से यह सड़क मार्ग पिछले दो दिनों से पूरी तरह बंद है।

पर्यटकों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी

भूस्खलन के कारण सैकड़ों पर्यटक घाटी में फंसे हुए हैं। क्षेत्र में आए सैलानियों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही पहाड़ी रास्ता पार करना पड़ रहा है। वहीं इसी दौरान दो सैलानी फिसलकर नीचे गिर गए, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।

स्थानीयों ने जताई नाराज़गी

ग्रामवासी जीतराम, पूर्ण चंद और रवि कुमार ने बताया कि सड़क बहाली में प्रशासन की धीमी कार्रवाई से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही मलबा नहीं हटाया गया, तो स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है। लगातार गिर रहे पत्थरों और ढीली मिट्टी के कारण सड़क पर दोबारा चलना फिलहाल जोखिम भरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: इतने दिनों में 10,000 रुपये सस्ता हुआ सोना, महंगी हुई चांदी, देखें रेट

प्रशासन की कोशिशें जारी

स्थानीय प्रशासन ने सड़क बहाली के लिए मशीनरी तैनात कर दी है, लेकिन लगातार हो रही हल्की बारिश और ढलान से गिरते पत्थरों के कारण राहत कार्य बाधित हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग से यात्रा करने से फिलहाल बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। क्षेत्र में फिसलन और ढीली चट्टानों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें