Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: पर्यटकों को मिलेगी राहत, कालका-शिमला रेल पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें शुरू

December 28, 2025

Himachal News: पर्यटकों को मिलेगी राहत, कालका-शिमला रेल पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें शुरू

हिमाचल डेस्कः नववर्ष और छुट्टियों के दौरान बढ़ती बुकिंग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें रविवार को कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच चलेंगी और 28 फरवरी तक संचालित रहेंगी। इससे पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध

ट्रेनों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, लेकिन जनरल टिकट नहीं मिलेंगी। हॉलीडे स्पेशल 04503 दोपहर 12:30 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होगी। इसके स्टॉपेज: धर्मपुर, बड़ोग, सोलन और कंडाघाट। इसके अलावा कनोह, शोघी व समरहिल पर 10-10 मिनट की क्रॉसिंग रुकावट रहेगी। दूसरी ओर, 04504 रात 8:20 बजे शिमला से कालका के लिए चलेगी (कंडाघाट में नहीं रुकेगी) और करीब रात 1:10 बजे कालका पहुंचेगी। रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

10 जनवरी तक की ट्रेनें पैक

नववर्ष व जनवरी छुट्टियों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से 10 जनवरी तक की ट्रेनें पैक हैं और वेटिंग लिस्ट लंबी चल रही है। रविवार से राहत मिलेगी। इससे कालका-शिमला के बीच रोजाना छह अप-डाउन ट्रेनें होंगी, साथ ही एक पैसेंजर ट्रेन वैकल्पिक दिनों में चलेगी। किराया: ईसी कोच 950 रुपये, फर्स्ट क्लास 795 रुपये, सेकंड क्लास 80 रुपये। रविवार को ऑफलाइन टिकट उपलब्ध होंगे, उसके बाद ऑनलाइन।

अंबाला के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि बुकिंग में लगातार वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये ट्रेन 28 फरवरी तक चलेगी। सैलानियों को विशेष लाभ होगा। फरवरी

पैनोरमिक विस्टाडोम कोच का ट्रायल सफल 

कालका-शिमला रेल पर पैनोरमिक विस्टाडोम कोच में दो टन वजन के साथ 25 किमी/घंटा की रफ्तार आसानी से संभव हुई है। पहले 22 किमी/घंटा पर ट्रायल हुआ था, अब कालका से धर्मपुर तक 22-25 किमी/घंटा का ट्रायल सफल रहा। 28 दिसंबर को फाइनल ट्रायल होगा। फाइनल ट्रायल में स्पीड के अलावा भार क्षमता, एसी, जनरेटर और चढ़ाई संबंधी दिक्कतें जांच ली जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल हो रही है। शुक्रवार को 1.16 टन अतिरिक्त लोड के साथ 22 किमी/घंटा पर ट्रायल किया गया। पहले खाली बोगी में 28 किमी/घंटा पर 48 डिग्री कर्व पर परीक्षण हो चुका। शनिवार को कोच सुबह 10:02 बजे कालका से चला और 11:34 बजे धर्मपुर पहुंचा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें